---Advertisement---

कल का मौसम 12 June 2026: बिहार, उत्तर प्रदेश में आसमानी आफत से मचेगी तबाही, तो राजस्थान में रेतीले तूफान से मचेगा हाहाकार, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 12 June 2026: देशभर में मौसम का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2026 6:00 अपराह्न

कल का मौसम 12 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 12 June 2026: देशभर में मौसम का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। विभाग ने बारिश, तूफान, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है, जबकि राजस्थान में धूल भरे तूफान और तेज आंधी जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 12 June 2026 कैसा रहने वाला है।

बिहार में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

आईएमडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक क बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक बक्सर, आरा, समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। विशेष रूप से खुले क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने बनारस, प्रयागराज, अयोध्या, बलिया, गोरखपुर, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान में रेतीले तूफान का खतरा – कल का मौसम 12 June 2026

राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरे तूफान और तेज आंधी की आशंका जताई गई है। आईएमडी के अनुसार कुछ क्षेत्रों में थंडरस्क्वॉल (तेज आंधी) के साथ हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रेतीले तूफान के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 12 June 2026

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

Anurag Dhanda

जून 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

Vande Bharat Train

जून 11, 2026