---Advertisement---

कल का मौसम 13 Dec 2025: अगले 48 घंटे इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ ठंड बरपाएगी कहर, तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आसमानी आफत से मचेगी तबाही; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 13 Dec 2025: देशभर में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। नए साल शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बच गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 12, 2025 6:10 अपराह्न

कल का मौसम 13 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 13 Dec 2025: देशभर में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। नए साल शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बच गया है। लोग अभी से ही नए साल पर पहाडों पर जानें का प्लान बना रहे है। इसी बीच पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, ठंड का जोरदार कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है, तो वहीं कई जगहों पर भयंकर शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। आलम यह है कि लोग घरों में ही रहने के लिए मजबूर हो गए है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 13 Dec 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

अगले 48 घंटे इन राज्यों में मूसलाधार बारिश मचाएगी तबाही – कल का मौसम 13 Dec 2025

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार 12 से 14 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की बहुत संभावना है।

13 से 15 दिसंबर 2025 तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 13 और 14 दिसंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में, और 13 दिसंबर 2025 को मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में शीत लहर की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आसमानी आफत से मचेगा हाहाकार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगी-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 13 से 18 दिसंबर तक और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 दिसंबर को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। यानि क्रिसमस के दौरान पहाड़ों पर अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पिछले सात दिनों से शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय बहुत घना (दृश्यता <50 मीटर) से घना कोहरा अस्थायी रूप से देखा गया; हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मणिपुर और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर) देखा गया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

Bhagwant Mann

मई 13, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 13, 2026