---Advertisement---

कल का मौसम 13 Jan 2026: मकर संक्रांति से पहले शीतलहर, कोहरे की मार से कांपेगा उत्तर भारत! यहां बारिश मचाएगी कोहराम, पहाड़ों का रुख करने वाले जरूर चेक करें रिपोर्ट

कल का मौसम 13 Jan 2026: मकर संक्रांति से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रफ्तार पकड़ सकती है। इस दौरान यूपी से दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान तक शीतलहर और कोहरे की मार नजर आएगी। पहाड़ों में बर्फबारी का दौर बढ़ेगा जो सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए आफत बन सकता है। दक्षिण में स्थित केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2026 6:28 अपराह्न

कल का मौसम 13 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 13 Jan 2026: नए साल की शुरुआत हुए लगभग दो सप्ताह बीतने को है। इस दौरान उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जोरदार रफ्तार पकड़ी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक में शीतलहर और कोहरे की मार से लोग त्राहि-त्राहि करते नजर आए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी कल यानी 13 जनवरी को वेदर के संभावित रुख से जुड़ा रिपोर्ट साझा किया है।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक मकर संक्रांति से पहले 13 जनवरी को उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की मार नजर आ सकती है। वहीं तमिलनडु, आंध्र प्रदेश, केरल समेत अन्य कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार हैं। पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख की चोटियों पर बर्फबारी कोहराम मचा सकती है।

मकर संक्रांति से पहले शीतलहर, कोहरे की मार से कांपेगा उत्तर भारत!

इसको लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल 13 जनवरी यानी मकर संक्रांति से ठीक पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रफ्तार पकड़ेगी। इस दौरान यूपी में पूर्वांचल से लेकर अवध, कानपुर क्षेत्र, बृज क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरा लोगों को दुगना प्रभावित कर सकता है।

यूपी से सटे दिल्ली में भी चांदनी चौक, सफदरगंज, अक्षरधाम, लक्ष्मी नगर, आनंब विहार समेत तमाम इलाके शीतलहर और कोहरे की चपेट में नजर आ सकते हैं जो सड़कों पर चलना कठिन करेंगे। दिल्ली से सटे हरियाणा में पानीपत से लेकर सोनीपत, झज्जर, जींद, चंडीगढ़, उकलाना, सिरसा, रोहतक तक ठंड जोरदार रफ्तार पकड़ सकती है।

राजस्थान में भी पारा गिरने के आसार हैं जो कोटा से जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, टोंक, गंगापुर सिटी, नागौर तक रातें ठंडी कर सकती है। मध्य प्रदेश की बात करें तो बुंदेलखंड में आगामी कल घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, भोपाल, सागर, सतना, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, दतिया, उज्जैन में भी इसका असर नजर आएगा और लोग ठंड से कांप उठेंगे।

दक्षिण में कोहराम मचा सकती है बारिश!

इसके आसार मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट में जारी किए गए हैं। आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बन रहा है जो तमिलनाडु से लेकर केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश की वजह बन सकता है। जनवरी के इस माह में यदि बारिश हुई तो दक्षिण में कोहराम मचता नजर आएगा।

पहाड़ों का रुख करने वाले हो जाएं सावधान!

मौसम विभाग के पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में बर्फबारी के साथ गलन का दौर बढ़ने वाला है। ऐसे में हरियाणा, पंजाब या देश के अन्य विभिन्न हिस्सों से पहाड़ों का रुख करने वाले लोग सावधान हो जाएं। आगामी कल से लेकर 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर, लद्दाख के ऊंची चोटियों में बर्फबारी रफ्तार पकड़ सकती है। इस दौरान पहाड़ों के मैदानी इलाके में भी ठंडी रफ्तार पकड़ेगी और बर्फीली हवाएं स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों के लिए आफत बन सकती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026