---Advertisement---

कल का मौसम 14 August 2026: इन 10 राज्यों में काल बनकर मंडरा रहा है तूफान, बिहार में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट, किसानों की बढ़ी टेंशन

कल का मौसम 14 August 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। जिसने लाखों लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2026 5:54 अपराह्न

कल का मौसम 14 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 14 August 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। जिसने लाखों लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश चिंता का सबब बनी हुई है। वहीं पहाड़ों पर तो लगातार भूस्खलन, बादल फटने की खबरें सामने आ रही है, और लगातार तबाही का मंजर नजर आ रहा है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

साथ ही कि इस दौरान कई सावधानियां बरतनी बेहद ही अहम है। मौसम विभा के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कल का मौसम 14 August 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार में बारिश के साथ गिरेगी बिजली

बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक नदियां उफान पर है। लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच आईएमडी ने बिहार में 14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि कई राज्यों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक हाजीपुर, गया, बक्सर, आरा, छपरा, सीवान, बोधगया समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। खेतों में काम करने वाले किसानों को विशेष सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल में उठा तूफानी बवंडर

पश्चिम बंगाल में 14 अगस्त को बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। IMD ने 14 अगस्त को यहां आंधी-तूफान जैसी गतिविधियों की संभावना जताई है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। दरअसल तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने अवदाब के प्रभाव से मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

पहाड़ों पर दिखेगा मौसम का भयावह रूप

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मानसून सक्रिय है। IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 14 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रही थी, जहां पानी के साथ कई टन का पुल बहता हुआ नजर आ रहा था। वहीं पहाड़ों पर जाने वाले यात्रियों को भी सतर्कता बरतनें की सलाह दी गई है।

दिल्ली-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को पंजाब में व्यापक बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 14 से 19 अगस्त के दौरान बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 14 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।इस दौरान दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। दिल्ली की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पीतमपुरा, राजघाट समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

Donald Trump

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026