---Advertisement---

कल का मौसम 15 Jan 2026: मकर संक्रांति पर इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तो इन जगहों पर शीतलहर छुड़ाएगी कंपकंपी; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 15 Jan 2026: कल 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व बनाया जाएगा। इसी बीच आईएमडी ने भी ठंड का अलर्ट डारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 14, 2026 6:18 अपराह्न

कल का मौसम 15 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 15 Jan 2026: देश के कई हिस्सों में कल 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व बनाया जाएगा। इसी बीच मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है। जिसने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। इसी बीच आईएमडी ने देख के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कई जगहों पर शीतलहर लोगों की पेरशानी बढ़ा सकती है। इसके अलावा बिहार, यूपी समेत कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में पाला और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 15 Jan 2026 कैसा रहने वाला है?

इन जगहों पर भयंकर बारिश का अलर्ट – कल का मौसम 15 Jan 2026

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक मौसम विभाग ने मिलनाडु में 15, 16 और 17 जनवरी को कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। इसके अलावा केरल में भी विभाग ने भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तटीय क्षेत्रों और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद अगले 2 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है; इसके बाद के 4 दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।

इन जगहों पर शीतलहर का अलर्ट जारी

14 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है और 15 जनवरी को भी ठंड रहेगी। 15 जनवरी को हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ/कई हिस्सों में और 16 जनवरी को कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है। 15 और 16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में, 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में, और 15 से 17 जनवरी के दौरान ओडिशा में शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है। यानि आने वाले कुछ दिन देश के कई राज्यों में कंपकंपी वाली सर्दी रहने का अनुमान है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026