कल का मौसम 16 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज समझना मुश्किल होता जा रहा है। आलम यह है कि सुबह से शाम तक गर्मी और फिर शाम को तूफान और बारिश तबाही मचा रही है। उत्तर प्रदेश में तूफान 100 से अधिक जिंदगियां निगल गया। साथ ही राज्य में भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग देशभर के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली में तापमान 40 के पार रहेगा, लेकिन विभाग ने आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पहाड़ों पर स्थिति बेहद चिंताजनक रहने वाली है। इसके अलावा राजस्थान में एक बार फिर विभाग ने धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 16 May 2026 कैसा रहने वाला है?
दिल्ली में तेज तूफान का खतरा – कल का मौसम 16 May 2026
मौसम विभाग की तरफ से एक बार राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले कुछ दिन बेहद ही खतरनाक होने वाले है। बता दें कि दिल्ली का मौसम समझ से बिल्कुल बाहर होता है जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक भीषण गर्मी से हालत खराब हो जा रही है, तो वहीं शाम को आंधी और हल्की बारिश मौसम को खुशनुमा कर दे रही है। वहीं एक बार फिर विभाग ने चांदनी चौक, राजघाट, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी,सफदरजंग समेत कई जगहों पर तेज तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। हालांकि इस दौरान तापमान 40 के आसपास रहने की उम्मीद है।
राजस्थान-हरियाणा में धूल भरी आंधी का अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से राजस्थान और हरियाणा में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही घरों से निकलने के लिए मना किया गया है। अगर राजस्थान में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भिलवाड़ा, दौसा, धोलपुर, जयपुर, जैसलमेर समेत कई जगहों पर धूल भरी आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि हाल ही में राजस्थान में आसमानी आफत से कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो वहां भी स्थिति बेहद चिंताजनक होने वाली है।
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम का हाल?
15 और 16 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) चलने की संभावना है। 15 से 17 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) चलने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश में 15 से 17 मई और 20 और 21 मई को, असम और मेघालय में 15 से 21 मई को, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में 15, 20 और 21 मई को, और दक्षिण असम में 15 मई को छिटपुट बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
