---Advertisement---

कल का मौसम 16 Oct 2025: पहाड़ों में गिरेगा पारा, तो दक्षिण में भीषण बारिश बिगाड़ेगी खेल! जानें यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में वेदर का हाल

कल का मौसम 16 Oct 2025: मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाको में बारिश हो सकती है। इससे इतर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाको में पारा गिरने के आसार हैं। वहीं यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 15, 2025 5:57 अपराह्न

कल का मौसम 16 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 16 Oct 2025: मौसम का बदलता मिजाज एक बार फिर लोगों के लिए चुनौतियां पैदा कर सकता है। एक ओर जहां हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी इलाको में गिरता पारा लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकता है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में भारी बारिश से हाहाकार मचने की आशंका है।

तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप दोनों राज्यों के तटीय इलाको में आगामी कल यानी 16 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत में फिलहाल मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

यूपी, बिहार और दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम 16 Oct 2025?

इस सवाल का जवाब मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के माध्यम से सामने आया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यूपी के विभिन्न हिस्सों में बढ़ता तापमान उमस भरी गर्मी का कारण बन सकता है। इससे लोगों को गर्मी का अनुभव होगा। यूपी में फिलहाल बारिश की संभावना नही है।

यूपी से इतर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भी आगामी कल धूप नजर आने की संभावना है। बिहार की बात करें तो भागलपुर, दरभंगा, पटना, मधेपुरा, छपरा समेत तमाम जिलों में धूप खिली नजर आ सकती है। बिहार से सटे झारखंड में भी अभी धूप खिलने और मौसम साफ रहने का अनुमान है।

एमपी, राजस्थान और हरियाणा के साथ पहाड़ी इलाको में मौसम का हाल

राजधानी से सीमा साझा करने वाले राज्य हरियाणा में अंबाला से कुरुक्षेत्र, पानीपत, भिवानी, रोहतक तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय तेज धूप खिल सकती है और लोगों को गर्मी का अनुभव हो सकता है। हरियाणा से इतर मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अभी बारिश के आसार नही हैं। इन दोनों राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में आगामी कल 16 अक्टूबर को धूप खिलने के साथ मौसम साफ होने की संभावना व्यक्त की गई है।

पहाड़ी इलाकों की बात करें तो उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में गिरता पारा हल्के सर्दी का अनुभव करा सकता है। इस दौरान सैलानियों के लिए मौसम खुशनुमा नजर आएगा और प्राकृतिक सौंदर्यता उन्हें और आकर्षित करेगी। वहीं देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में मौसम यथास्थिति में बना रहेगा और हल्की बारिश का अनुभव किया जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026