---Advertisement---

कल का मौसम 17 May 2026: उत्तर प्रदेश में पारा 47°C के पार, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में हीटवेव से मचेगा हाहाकार, चेक करें आईएमजडी रिपोर्ट

कल का मौसम 17 May 2026: देशभर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 16, 2026 5:59 अपराह्न

कल का मौसम 17 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 17 May 2026: देशभर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई 2026 को उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

जिससे लोगों की चिंता बढ़ा गई है। बता दें कि यूपी में हाल ही में तूफान में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब आईएमडी के अनुसार यूपी में तापमान 47 के पार पहुंच चुका है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 17 May 2026 कैसा रहने वाला है?

उत्तर प्रदेश में पारा पहुंचा 47 के पार

तेज तूफान के बाद अब उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। सबसे बड़ा बात है कि तापमान 47 के पार पहुंच चुका है, जो एक चिंता का विषय है। विभाग के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बरेली, बस्ती, बिलासपुर, दादरी, गाजियाबाद, देवरिया समेत कई जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने वाला है।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर सकती हैं। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दिन का तापमान 45°C के आसपास पहुंच सकता है।

राजस्थान में गर्मी का रौद्र रूप

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में तापमान 47°C के करीब पहुंचने की संभावना है। रेगिस्तानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं और धूल भरी आंधी हालात को और गंभीर बना सकती हैं।

वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो हिसार, रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में सप्ताह के कई दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने की संभावना है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 10, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026