---Advertisement---

कल का मौसम 19 April 2026: सावधान! चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी का अलर्ट, तो इन जगहों पर तेज तूफान से मचेगा हाहाकार

कल का मौसम 19 April 2026: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम यात्रा पर असर, तेज हवाओं और तूफान से बढ़ेगी परेशानी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2026 5:56 अपराह्न

कल का मौसम 19 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 April 2026: देशभर में एक बार मौसम ने पूरी तरह से करवट ले लिया है। दिल्ली-एनसीआर में बीती शाम अचानक झमाझम बारिश ने सबको चौंका दिया। इसके अलावा पहाड़ों पर भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर उत्तराखंड में, मालूम हो कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले ही विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पूर्वोतर राज्यों में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। जो एक चिंताजनक बनी हुई है। अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो कई राज्यों में धीरे -धीरे गर्मी का प्रचंड रूप दिखना शुरू हो गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 19 April 2026 कैसा रहेगा?

चारधामा यात्रा के बीच उत्तराखंड में बर्फबारी, बारिश का अलर्ट

बता दें कि कल यानि 19 अप्रैल 2026 से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले जाएंगे। वहीं 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट को खोला जाएगा। हालांकि इससे पहले ही मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 19 April 2026 की बात करें तो विभाग ने अलमोड़ा, भीमताल, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गुप्तकाशी, जोशीमठ, कानाताल, नैनीताल, रामगढ़ समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं सतर्क और प्रशासन की बात मानने की सलाह दी गई है।

पूर्वोतर में भी दिखेगा आसमानी आफत का कहर – कल का मौसम 19 April 2026

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 19 से 21 अप्रैल के दौरान, असम और मेघालय में 19 से 22 अप्रैल के दौरान, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 20 अप्रैल के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 19 और 22 अप्रैल को, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 और 22 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 19 से 21 अप्रैल के दौरान, और असम और मेघालय में 19, 20 और 21 अप्रैल को छिटपुट भारी बारिश की संभावना है।

इन इलाकों में बढ़ेगा तापमान

आईएमडी द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 19 से 24 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के शेष भागों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। पूर्वी भारत में 19 से 21 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 6, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Cockroach Janta Party Protest

जून 6, 2026

Punjab News

जून 5, 2026

Arvind Kejriwal

जून 5, 2026

Punjab News

जून 5, 2026