---Advertisement---

कल का मौसम 19 Dec 2025: इन राज्यों में ठंड और बारिश की दोहरी मार, तो कई जगहों पर शीतलहर से मची हाय तौबा

कल का मौसम 19 Dec 2025: देशभर में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 18, 2025 6:49 अपराह्न

कल का मौसम 19 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 Dec 2025: देशभर में मौसम का हाल बेहाल हो चुका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोग घरों के अंदर छिपे हुए है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। अगर पहाड़ों की बात करें तो बर्फबारी और बारिश का डबल अटैक शुरू होने वाला है। नया साल शुरू होने में महज कुछ ही दिन का समय बचा गया है, जिससे देखते हुए पहाड़ों पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। बता दें कि आईएमडी ने कई जगहों पर बारिश और ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है, तो कई जगहों पर शीतलहर और घना कोहरा हाय तौबा मचाने के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।

इन राज्यों में ठंड और बारिश की दोहरी मार – कल का मौसम 19 Dec 2025

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 19 Dec 2025 की बात करें तो गंगोत्री, गुप्तकाशी, हेमकुण्ड साहिब, जोशीमठ, तपोवन समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा अगर हिमाचल की बात करें तो बिलासपुर, कलपा, कांगड़ा, किलोंग, कुफरी में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी विभाग ने अगले 48 घंटे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही बर्फबारी और बारिश के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है।

दिल्ली समेत इन जगहों पर शीतलहर, घने कोहरे से मची अफरातफरी

राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। आज सुबह घने कोहरे की वजह से सब कुछ गायब हो गया था। लो विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइटें कैंसिल हो गई। इसी बीच विभाग ने चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, पूसा, पालम, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, हिसार समेत की जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के कुछ छिटपुट इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) छाया रहा; मेघालय, ओडिशा, बिहार के कुछ छिटपुट इलाकों में घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर) देखा गया।

बिहार, यूपी में मौसम का हाल

बिहार, यूपी में भी मौसम ने आतंक मचा रखा है। विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमे लखनऊ, कानपुर, देवरिया, गोरखरपुर, गाजियाबाद शामिल है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो आईएमडी ने छपरा, भागलपुर, सासाराम, हाजीपुर समेत कई जिलों के लिए शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ छिटपुट स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026