कल का मौसम 19 Feb 2026: फरवरी ढ़लान पर है और इसका पूरा संकेत बदलता मौसम भी दे रहा है। देश के किसी हिस्से में गर्मी, तो कहीं गुलाबी ठंड लोगों के समक्ष चुनौती पेश कर रही है। पहाड़ी इलाकों से इतर तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां हल्की या मध्यम बारिश मौसम को खुशनुमा बना रही है। इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल यानी 19 फरवरी की मौसम से जुड़ा अपडेट साझा किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो 19 फरवरी दिन गुरुवार को बिहार में गुलाबी ठंड लोगों के समक्ष चुनौतियां बढ़ा सकती है। यूपी और दिल्ली के साथ राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड के चोटियों पर स्थित जिलों में भी बारिश सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। आइए हम आपको मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।
बिहार में गुलाबी ठंड, तो यूपी, दिल्ली में बूंदाबांदी बढ़ाएगी परेशानी!
पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पटना से नालंदा, सारण, सिवान, गोपालगंज, चंपारण, मिथिलांचल तक गुलाबी ठंड रहेगी। यूपी की बात करें तो यहां पश्चिमी में स्थित मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, संभल व मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वांचल में सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप खिलने के आसार व्यक्त किए गए हैं। अवध और ब्रज क्षेत्र में भी मौसम साफ रहने के आसार हैं।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 19 फरवरी को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन में काले बादल छाए नजर आ सकते हैं। इससे कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इसमें चांदनी चौक, लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, अक्षरधाम जैसे इलाके शामिल हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी पानीपत से हिसार, रोहतक, सोनीपत, जींद, कलायत तक हल्की बारिश के आसार हैं जो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भोपाल से इंदौर, गुना, ग्वालियर, सतना, रीवा, रतलाम तक तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। एमपी से सीमा साझा करने वाले राजस्थान में भी जोधपुर से जयपुर, जैसलमेर, कोटा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, बांरा तक बारिश के आसार हैं। वहीं अलवर, अजमेर, भरपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, चुरू, नागौर जैसे जिलों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।
पहाड़ों में जाने वाले जरूर देखें IMD रिपोर्ट – कल का मौसम 19 Feb 2026
सैर-सपाटा के उद्देश्य से पहाड़ों का रुख करने का विचार बनाने वाले मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट जरूर देख लें। आईएमडी की ओर से जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल 19 फरवरी को उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं सैलानियों के लिए चुनौती बनेंगी।
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां से बर्फबारी का दौर लगभग खत्म नजर आ रहा है। सूबे में स्थित सोलन, कुल्लू, सिरमौर, उना, लाहौल और स्पीति में आगामी कल बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, डोडा और बनिहाल में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं लेह-लद्दाख में भी वर्षा के आसार हैं।
