---Advertisement---

कल का मौसम 19 May 2026: प्रचंड गर्मी के बीच इन राज्यों में हाहाकार मचाएगी आंधी-बारिश! पहाड़ों में बदलते मौसम को लेकर विभाग का अलर्ट, देखें रिपोर्ट

कल का मौसम 19 May 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल बिहार, झारखंड, बंगाल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों में भी मौसम बदलने के आसार हैं जिसको लेकर सैलानियों को अलर्ट किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2026 6:19 अपराह्न

कल का मौसम 19 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 May 2026: मई का महीना तेजी से समापन की ओर अग्रसर है। मौसम भी इस बात का पुख्ता संकेत दे रहा है। इसका असर ये है कि देश में कहीं चिलचिलाती धूप के साथ हीटवेव और प्रचंड गर्मी का कहर है, तो कहीं आंधी-बारिश हाहाकार मचा रही है। इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल यानी 19 मई से जुड़ी पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा की गई है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 19 मई को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में आंधी-बारिश हाहाकार मचा सकती है। वहीं राजस्था, मध्य प्रदेश, दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। पहाड़ों में भी मौसम का रुख बदल सकता है जो सैलानियों के लिए चुनौती पेश करेगा।

प्रचंड गर्मी के बीच कई राज्यों में हाहाकार मचाएगी आंधी-बारिश!

देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें दक्षिण भारत के केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के कई इलाके शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश के साथ तेज रफ्तार हवा का कहर देखने को मिल सकता है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

दक्षिण भारत से इतर उत्तर भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भी आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है। पूर्वोत्तर में असम, सिक्किम, त्रिपुरा जैसे राज्य आंधी-बारिश की चपेट में आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी व अवध क्षेत्र में भी वर्षा के अनुमान हैं। बूंदाबांदी होने पर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

MP, राजस्थान, हरियाणा के साथ दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम 19 May 2026?

इसको लेकर विभाग की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा की गई है। दिल्ली में आगामी कल अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान प्रचंड गर्मी का अनुभव होगा। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी पानीपत से सोनीपत, सिरसा, दादरी, जींद, गुरुग्राम समेत कई जिलों में प्रचंड गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इससे उद्योग और कृषि जगत प्रभावित हो सकता है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भोपाल से गुना-ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड प्रांत, दामोह, रीवा, रतलाम, सागर समेत तमाम इलाकों में प्रचंड गर्मी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। राजस्थान में भी गर्मी का रौद्र रूप नजर आ सकता है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर से जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अलवर, सीकर, नागौर समेत तमाम इलाकों में हीटवेव और गर्मी लोगों के लिए चुनौती बन सकती है।

पहाड़ों में बदलते मौसम को लेकर IMD का अलर्ट!

आईएमडी ने पहाड़ों में मौसम के बदलते रुख को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में वर्षा के साथ आंधी सैलानियों की परेशानी बढ़ाएगी। उत्तराखंड में भी बागेश्वर से चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, कर्णप्रयाग समेत तमाम इलाकों में आंधी-बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026