---Advertisement---

कल का मौसम 2 Jan 2026: कई राज्यों में शीतलहर, भयंकर कोहरे का अलर्ट जारी, तो इन जगहों ठंड का तांडव शुरू; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 2 Jan 2026: आईएमडी ने देश के कई राज्यों में शीतलहर, कोहरे, पाला और भयंकर बर्फबारी और पाला का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 1, 2026 2:37 अपराह्न | Updated: जनवरी 2, 2026 1:53 अपराह्न

कल का मौसम 2 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 2 Jan 2026: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। नए साल के साथ आईएमडी ने देश के कई राज्यों में शीतलहर, कोहरे, पाला और भयंकर बर्फबारी और पाला का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने दिल्ली, बिहार समेत कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा विभाग ने पहाड़ो पर भयकर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, और इस दौरान गाड़ी चालकों को कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम मिजाज क्या रहने वाला है?

इन राज्यों में शीतलहर और भयंकर कोहरे का अलर्ट जारी

देशभर के कई राज्यों में 2 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाए रहन की संभावा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआऱ, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में घने कोहरे छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि दिल्ली समेत कई जगहों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी बढ़ सकती है।

इन जगहों पर भयंकर शीतलहर से लोगों की बढ़ेगी परेशानी

जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ठंड पड़ने की प्रबल संभावना है। 1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ठंड पड़ सकती है। बिहार में 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को ठंड पड़ने की संभावना है।
2 से 4 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में, 3 से 5 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ठंड की लहर चलने की प्रबल संभावना है; 5 और 6 दिसंबर को राजस्थान में भी ठंड पड़ सकती है, और 1 जनवरी 2026 को तेलंगाना में भी ठंड की लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर पाला पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026