कल का मौसम 2 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दिया है। जिसके बाद मुंबई समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसने स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।
जम्मू कश्मीर में भीषण बर्फबारी के कारण भूस्खलन हो गया, जिससे कई गांवों का संपूर्क पूरी तरह से टूट चुका है। वहीं दिल्ली में भी मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि अलर्ट के बाद भी राजधानी में बारिश का स्तर कम देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?
मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। वहीं विभाग ने कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक – मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, पालघर, ठाणे गुजरात: अमरेली, भरूच, भावनगर, दादरा और नगर हवेली, दमन, डांग, दीव, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, नवसारी, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी, वलसाड में तूफान और भीषण बारिश की आशंका है। प्रशासन की तरफ से भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-मध्यप्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बता दें कि राजधानी दिल्ली में तो अधिकतम तापमान में कमी देखी जा रही है, लेकिन अलर्ट के बाद भी दिल्ली में बारिश नहीं हो रहा है। हालांकि मौसम सुहावना बना हुआ है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह अल-नीनो का असर है। वहीं अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने राजघाट, लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी,
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पालम, नरेला, सफदरजंग, पीतमपुरा, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर तेज सतही हवाएं, बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली गिरने के साथ गरज और तेज हवाएं का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एमपी की बात करें तो आईएमडी ने अनुपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, उमरिया समेत कई जगहों पर ऑरेंज अलर्च जारी कर दिया है।
अमरनाथ यात्रा के बीच मौसम का अलर्ट जारी
3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बालटाल समेत कई जगहों पर तेज बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। यहां भी विभाग की तरफ से तेज तूफान, भूस्खलन और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।






