---Advertisement---

कल का मौसम 2 September 2026: इन 15 राज्यों में बारिश के साथ आसमानी आफत से मचेगा मौत का तांडव, चेक करें बिहार का वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 2 September 2026: सितंबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। जिसने कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 1, 2026 6:33 अपराह्न

कल का मौसम 2 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 2 September 2026: सितंबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। बिहार में भी 2 सितंबर को भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में भी स्थिति लगातार चिंताजनक नजर आ रही है। पहाड़ों पर तो स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। नदियां उफान पर है। इसी बीच आईएमडी ने देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 2 September 2026 कैसा रहने वाला है?

15 राज्यों में बारिश और आंधी का असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर को उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक जैसा नदियां उफान पर है। कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक आईएमडी ने छपरा, आरा, बक्सर, समस्तीपुर, भागलपुर समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान किसानों को खेतों में ना जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक मीरजापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, चंदौली एवं सोनभद्र में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज़ बारिश, बिजली कड़कने तथा आंधी-तूफान की बहुत संभावना है।

उत्तराखंड में विभाग का रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले 18 घंटों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार राज्य में 1 सितम्बर सायं 3 बजकर 58 से 2 सितम्बर 2026 प्रातः10 बजे तक जनपद-नैनीताल और अल्मोड़ा के कुछ इलाकों में यथा चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली, द्वाराहाट तथा आस-पास के क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा, गर्जन/ बिजली चमकने/वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गई है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

सितम्बर 1, 2026

Punjab News

सितम्बर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 1, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 1, 2026

Rain Alert 2 September 2026

सितम्बर 1, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 1, 2026