कल का मौसम 20 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। यूपी के कई जिले जलमग्न हो गए है। प्रयागराज, बनारस के घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके है। इसी बीच आईएमडी ने बिहार, झारखंड समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, तूफान क अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के साथ भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। जम्मू कश्मीर में मूसलाधार बारिश के कारण वैष्णों देवी यात्रा को रोक दिया गया है। साथ ही प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि देश में कल का मौसम 20 August 2026 कैसा रहने वाला है?
बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट
बिहार में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार बिहार में 20 से 23 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का दौर रह सकता है। वहीं, झारखंड में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हाल के दिनों में दोनों राज्यों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।
जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा बना हुआ है। ऐसे में नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश होने पर ग्रामीण और निचले इलाकों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।
पहाड़ों पर आसमानी आफत का खतरा
उत्तराखंड में 20 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। विभाग ने उत्तराखंड में 20 से 24 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है।
पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, सड़कें बंद होने और यात्रा बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखनी चाहिए। विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ में अलर्ट जारी कर दिया है।
यूपी में बाढ़ से मची अफरातफरी
उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। बनारस और प्रयागराज के घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके है। पटरियों पर पानी भर गया है। वहीं आने वाले दिनों में भी आईएमडी ने तेज बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को और 20-21 अगस्त व 23-24 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 23-25 अगस्त के दौरान बारिश होगी, साथ ही 19-22 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में, 22 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 20-21 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
