---Advertisement---

कल का मौसम 20 Feb 2026: उत्तर से दक्षिण तक आंधी संग बारिश बनेगी आफत! दिल्ली-NCR में बढ़ता तापमान करेगा हाल बेहाल, जानें पहाड़ों में मौसम का हाल

कल का मौसम 20 Feb 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, झारखंड, उत्तराखंड जैसे राज्यों में विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 19, 2026 5:40 अपराह्न

कल का मौसम 20 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 20 Feb 2026: फरवरी का महीना समापन की ओर अग्रसर है। मौसम भी इसका पूरा संकेत दे रहा है। जिस प्रकार डूबता सूरज और घर लौटते मवेशी दिन खत्म होने का संकेत देते हैं। वैसे ही फरवरी माह का समापन ठंड पर विराम लगने का संकेत दे रहा है। यूपी से दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक मौसम में बदलाव देखने को मिला है। लोगों को शीतलहर और कोहरे से निजात मिली है।

इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी कल यानी 20 फरवरी के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किया है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल शुक्रवार को उत्तर से दक्षिण भारत तक विभिन्न राज्यों में आंधी संग बारिश हाहाकार मचा सकती है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने के आसार हैं जो गर्मी बढ़ने का कारण बनेगा। पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी बारिश की संभावना है जिससे ठंड बढ़ सकती है।

उत्तर से दक्षिण तक आंधी संग बारिश बनेगी आफत! 

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक आंधी संग बारिश का दौर आफत बन सकता है। मौसम विभाग ने संभावना को देखते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश के अलर्ट जारी किए हैं। इन राज्यों के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं भी लोगों के समक्ष चुनौती पेश करेंगी। बारिश के कारण उत्तर से दक्षिण तक इन राज्यों में तापमान गिर सकता है जो हल्की ठंड बढ़ा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा कल का मौसम 20 Feb 2026?

इस सवाल का संभावित जवाब भी आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मदद से सामने आया है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने के आसार हैं। इसके तहत सुबह धूप खिल सकती है और दिन में अधिकतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे लोगों को गर्मी का ऐहसास होगा। इसमें चांदनी चौक, अक्षरधाम, आनंद विहार, नोएडा, गुरुग्राम जैसे इलाके शामिल हैं।

पहाड़ों में वेदर को लेकर आईएमडी का अलर्ट!

मौसम विभाग ने पहाड़ों में मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में स्थित देहरादून, नैनीताल, उत्तर काशी, गढ़वाल, रुद्र प्रयाग, चमोली जैसे जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां शिमला, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, सोलन आदि जैसे जिलों में बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से ठंड बढ़ सकती है।

यूपी, एमपी, राजस्थान और हरियाणा में मौसम का संभावित रुख!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और अवध क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ जैसे जिलों में ठंड बढ़ सकती है। यूपी से सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां विदिशा, राजगढ़, धार, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी जैसे जिलों में बारिश के आसार हैं।

राजस्थान की बात करें तो यहां आगामी कल बारिश नहीं दर्ज की जा सकती है। राजस्थान में प्रात: और देर रात पारा गिरने के आसार हैं जिससे लोगों को ठंड का ऐहसास हो सकता है। इसमें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, भरतपुर, नागौर, श्रीगंगानगर जैसे जिले शामिल हैं। हरियाणा में भी सोनीपत से पानीपत, रोहतक, करनाल, जींद, कलायत, उकलाना जैसे जनपदों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026