---Advertisement---

कल का मौसम 20 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में तूफान के साथ झमाझम बारिश का तांडव, तो राजस्थान, उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बादल फटने से मचेगी तबाही, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 20 June 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2026 5:28 अपराह्न

कल का मौसम 20 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 20 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आईएमडी के अनुसार 20 जून 2026 को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं राजस्थान, उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 20 और 21 जून को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहींं पहाड़ों पर स्थिति बेहद चिंताजनक है, जिसने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। ससे खास बात है कि जगहो पर धीरे-धीरे मानसून पहुंच रहा है, जिससे आसमानी आफत से परेशानी बढ़ सकती है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तबाही से तांडव

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह मौसम लोगों को भीषण गर्मी से राहत देगा, लेकिन खराब मौसम के कारण यातायात और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। दिल्ली की बात करें तो पूरी, लोधीरोड, राजघाट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नरेला, पालम, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर आसामानी आफत का तांडव दिख सकता है। वहीं फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी अलर्ट है।

उत्तराखंड में भूस्खलन, बादल फटने की आशंका से सहमे लो

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, पहाड़ी मार्गों पर बाधा और संवेदनशील इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विभाग के अनुसार, रूद्रप्रयाग,  कर्णप्रयाग, यमुनोत्री,गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, देवप्रयाग समेत कई इलाकों में आसमानी आफत का कहर देकने को मिल सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि चारधाम यात्रा मार्गों और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए। भारी बारिश के दौरान कुछ इलाकों में बादल फटने जैसी घटनाओं का जोखिम भी बढ़ सकता है वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बाड़मेर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026