कल का मौसम 22 April 2026: पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ भीषण बारिश, तो UP, MP, दिल्ली में लू बनेगी आफत! पहाड़ों के लिए जारी हुआ अलर्ट

कल का मौसम 22 April 2026: मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पूर्वोत्तर में आंधी-बारिश का कहर नजर आ सकता है। दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान में लू के साथ प्रचंड गर्मी के आसार हैं। वहीं पहाड़ों में भी बारिश मौसम को सुहाना बनाएगी।

कल का मौसम 22 April 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 22 April 2026: चिलचिलाती धूप देशवासियों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई, कोलकाता, मुंबई समेत देश के तमाम शहरों में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में जहां कृषि जगत पर इसका प्रतिकूल प्रभाव है, तो वहीं शहरों में व्यवसाय पर असर पड़ता नजर आ रहा है। लोग अभी गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

इसी बीच मौसम विभाग की ओर से आगामी कल यानी 22 अप्रैल से जुड़े पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किए गए हैं। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 22 अप्रैल को पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ भीषण बारिश आफत बन सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में लू हाहाकार मचा सकती है। इस दौरान तापमान बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों में भी चोटियों पर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ भीषण बारिश के आसार!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ भीषण बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं लोगों के लिए नई चुनौती पेश करेंगी। जिन राज्यों में मौसम का रुख बदलने की संभावना है उनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। यहां भीषण बारिश लोगों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

UP, MP, दिल्ली के साथ इन राज्यों में लू बनेगी आफत!

पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो उत्तर भारत में लू का कहर नजर आ सकता है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, पश्चिमी, अवध, ब्रज और कानपुर क्षेत्र के सभी जनपदों में लू हाहाकार मचा सकती है। चिलचिलाती धूप के कारण तापमान बढ़ने के आसार भी हैं जो प्रचंड गर्मी का कारण बनेंगे। यूपी से सटे दिल्ली में आनंद विहार, अक्षरधाम, चांदनी चौक समेत सभी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ लू से लोग परेशान नजर आ सकते हैं।

हरियाणा में मौसम का रुख ऐसा ही नजर आएगा। यहां करनाल से रोहतक, भिवानी, महेन्द्रगढ़, सिरसा, जींद समेत कई जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बुंदेलखंड से लेकर भोपाल, इंदौर, रीवा, सतना, सागर, नीमच, उज्जैन समेत तमाम जिलों में गर्मी बढ़ेगी। राजस्थान में भी कोटा से जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, गंगापुर सिटी समेत तमाम जिलों में प्रचंड गर्मी के साथ लू आफत मचा सकती है। इन राज्यों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

पहाड़ों के लिए जारी हुआ अलर्ट!

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की ऊंची चोटियों पर भारी वर्षा की आशंका है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी पहाड़ों पर बसे शहर आंधी-बारिश की चपेट में आ सकते हैं। इसमें नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, शिमला, मंडी, मनाली जैसे इलाके शामिल हैं। विभाग ने संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version