---Advertisement---

कल का मौसम 22 July 2026: उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर तक, पहाड़ों पर मचा मौत का तांडव, चारधाम यात्रियों के अलर्ट जारी, देखें IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 22 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि पहाड़ों पर तो लगातार स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 21, 2026 6:17 अपराह्न

कल का मौसम 22 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि पहाड़ों पर तो लगातार स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लगातार बारिश और भूस्खलन से स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। कई जगहों पर तो नदियां उफान पर है। वहीं अगर पूर्वोतर की बात करें तो असम में बाढ़ आ गई है।

लाखों लोगों पर इसका सीधा असर हुआ है। उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अलावा जम्मू कश्मीर में मौसम का तांडव देखकर अमरनाथ यात्रा को बंद कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 22 July 2026 कैसा रहने वाला है?

पहाड़ों पर मचा मौत का तांडव

आईएमडी की तरफ से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा और सिरमौर ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर बहुत ज़्यादा बारिश की चेतावनी दी है, क्योंकि पूरे राज्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून काफ़ी सक्रिय है।

अगले 48 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि रास्ते में लगातार बारिश और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया। आईएमडी ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर रेल अलर्ट जारी कर दिया है।

पूर्वोतर में भयंकर तबाही की आशंका

आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश में 22 जुलाई, 25-26 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में 22-26 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22-24 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, असम और मेघालय में 22 जुलाई को और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। अगले 4–5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम एवं पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियाँ बने रहने की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026