---Advertisement---

कल का मौसम 22 Oct 2025: सावधान! पहाड़ों पर मचेगी भयंकर तबाही, तो इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, तूफान की आशंका से घबराए लोग; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 22 Oct 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देशभर में एक बार फिर आसमानी आफत का कहर दिखने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 21, 2025 5:26 अपराह्न

कल का मौसम 22 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 Oct 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देशभर में एक बार फिर आसमानी आफत का कहर दिखने वाला है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में बिजली गिरने, बादल फटने की चेतावनी जारी कर दी है, तो वहीं मैदानी इलाकों में खासकर दक्षिण के कई राज्यों में बारिश, तूफान, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बीते कई दिनों से इन इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिसने काफी दिक्कतें खड़ी कर दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 22 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर मचेगी भयंकर तबाही – कल का मौसम 22 Oct 2025

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड, हिमाचल में बारिश के बादल बिजली गिरने और बादल फटने की चेतावनी जारी कर दी है। 22 अक्टूबर को उत्तराखंड और 22 और 23 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। उत्तराखंड में कल का मौसम 22 Oct 2025 की बात करें तो विभाग ने बद्रीनाथ, भीमताल, रूद्रप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री, चमौली समेत कई जिलों में बारिश का भयंकर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हिमाचल की बात करें तो यहां भी स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव

21-24 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ तूफान का अलर्ट है, तो वहीं 23 और 24 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 23-25 ​​अक्टूबर के दौरान तेलंगाना में भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है। 21 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा 25 एवं 26 अक्टूबर को ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छीटों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026