---Advertisement---

कल का मौसम 23 Dec 2025: कड़ाके की शीतलहर के साथ इन जगह पर नहीं निकलेगी धूप, जानिए दिल्लीवालों को क्या मिलेगी राहत

कल का मौसम 23 Dec 2025: कल का मौसम 23 दिसंबर 2025 आखिर क्या है आपके लिए, क्या दिल्ली वालों को ठंड से मुक्ति मिलने वाली है। आइए जानते हैं मौसम विभाग में किस तरह से अलर्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 22, 2025 6:02 अपराह्न

Kal Ka Mausam 23 dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 23 Dec 2025: शीतलहर का दौर लगातार जारी है और ऐसे में ठंड में लोगों का बुरा हाल कर दिया है। दिल्ली से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक मौसमी मार से लोग परेशान हैं जहां ठंड के साथ-साथ कोहरे का डबल अटैक देखा जा रहा है। इस सब के बीच आखिर कल का मौसम 23 दिसंबर 2025 कैसा होने वाला है और कहां धूप निकलने के आसार है। इसके साथ ही कहां कोहरे की वजह से अंधेरा छाए रहने वाला है। आइए जानते हैं आईएमडी की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। कल का मौसम 23 दिसंबर 2025 को लेकर वेदर रिपोर्ट में क्या कहा गया है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में कैसा रहने वाला है कल का मौसम 23 दिसंबर 2025

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगह पर कोहरे छाए रहने की संभावना बताई गई है। कल का मौसम 23 दिसंबर 2025 की बात करें तो उत्तर प्रदेश के 15 शहर जिसमें गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर और नोएडा जैसी जगह पर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है.। उत्तर प्रदेश में दोपहर के बाद मौसम साफ रहने वाला है। धुंध की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिहार के अलग-अलग जगह पर कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी जेनी पड़ सकती है। हवा चलने की वजह से शीत लहर और भी परेशान कर सकता है।

कहां होगी बर्फबारी और कहां निकल सकती है धूप

कोलकाता में भी कोहरे की संभावना है तो इसके अलावा 16 डिग्री न्यूनतम तापमान को 24 डिग्री अधिकतम तापमान बताया जा रहा है। सुबह धुंध के बाद आसमान साफ करने की संभावना है और काफी हद तक संभव है कि दोपहर में धूप देखने को मिल सकता है। असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड हरियाणा में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। हरियाणा चंडीगढ़ के साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मौसम की मार देखने को मिल सकती है। कोहरे की वजह से अंधेरा छाया रहेगा। इसके अलावा चमोली उत्तरकाशी के साथ-साथ रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

दिल्ली वालों के लिए कैसा है कल का मौसम 23 दिसंबर 2025

10 डिग्री न्यूनतम तो 22 डिग्री अधिकतम तापमान रहने वाला है। इसके अलावा मध्यम कोहरा दिनभर लगा रहेगा। ऐसे में वाहन चलाने से पहले सावधानी बरतने के लिए मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गाड़ी धीरे चलाएं और फोग लाइट्स का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक सलाह और मौसम अपडेट का पालन करें। सुरक्षित रहने के लिए खुद को सावधान रखें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 13, 2026