---Advertisement---

कल का मौसम 24 April 2026: सावधान! दिल्ली में तापमान 43 के पार, तो इन इलाकों में हीटवेव से मचेगा हाहाकार, चेक करें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 24 April 2026: देशभर में गर्मी का तांडव दिखना शुरू हो गया है। जिसने कई राज्यों के लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 23, 2026 6:17 अपराह्न

कल का मौसम 24 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 April 2026: देशभर में गर्मी का तांडव दिखना शुरू हो गया है। जिसने कई राज्यों के लोगों की टेंशन बढ़ा दी है और स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। आलम यह है कि लोग अपने घरों से निकलने में कतरा रहे है। राजधानी दिल्ली में तो तापमान अप्रैल में ही 43 के पार पहुंच चुका है, साथ ही विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और साउथ के कई जगहों पर भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। वहीं कई एक्सपर्ट द्वारा दावा किया  जा रहा है कि मार्च में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जो एक चिंता का विषय है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-हरियाणा समेत इन इलाकों में मचेगा तांडव

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सबसे खास बात है कि तापमान 43 के पार पहुंच चुका है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो जहांगीरपुरी, पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, समेत कई जगहों पर अगले दो दिनों तक विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगर हरियाणा की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हिसार, फरीदाबाद, गुरूग्राम समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इन इलाकों में सूरज उगलेगा आग – कल का मौसम 24 April 2026

विभाग के मुताबिक 24 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और केरल के कुछ इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना है। राजस्थान में 24 से 29 अप्रैल तक; मध्य प्रदेश में 24 से 27 अप्रैल तक; गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल में 23 अप्रैल को, बिहार में 24 से 25 अप्रैल तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

24 से 25 अप्रैल तक कोंकण, गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में; 23 से 27 अप्रैल तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में और 24 और 25 अप्रैल को गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम की प्रबल संभावना है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 April 2026

अप्रैल 23, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 23, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 23, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 23, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 23, 2026

UDAN Scheme

अप्रैल 23, 2026