कल का मौसम 24 June 2026: अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर में बिजली गिरने, बारिश से मचेगा मौत का तांडव, तो राजस्थान में तेज तूफान से मचेगा हाहाकार

कल का मौसम 24 June 2026: मानसून से पहले दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।

कल का मौसम 24 June 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 24 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ मानसून आने के बाद भी कई राज्यों में बारिश की कमी देखी जा रही है, तो वहीं मानसून से पहले दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। इसके अलावा बिहार-यूपी में तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा राजस्थान में भी तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद स्थिति चिंताजनक हो सकती है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड समेत कई जगहों पर भूस्खलन अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 24 June 2026 कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। आने वाले कुछ दिन दिल्ली में झमाझम बारिश और तूफान देखने को मिल सकता है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना जारी कर दी है।

विभाग के मुताबिक चांदनी चौक, पूसा, लोधी रोड, राजघाट, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, पालम, सफदरजंग, प्रगति मैदान, पीतमपुरा, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम समेत कई जगहों पर तूफान की आशंका जताई है।

बिहार, उत्तर प्रदेश में मौसम का दिखेगा तांडव

बिहार-उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि बिहार में मानसून ने दस्तक दे दिया है। हालांकि जिस हिसाब से बारिश होनी थी, वैसे हुआ नहीं, लेकिन विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने छपरा, आरा, भोजपुर, सासाराम, बोधगया, बेगूसराय, हाजीपुर, जमुई, मोतिहारी, नालंदा, पूर्णिया, राजगीर, सासाराम समेत कई जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो विभाग ने आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बागपत, बरेली, बलिया समेत कई जगहों पर चेतावनी जारी कर दी है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 24 जून और 26-29 जून के दौरान, असम और मेघालय में 24-25 जून और 28-29 जून के दौरान; नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 23 जून और 26-27 जून के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, असम और मेघालय में 23 जून और 26-27 जून के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।

 

Exit mobile version