---Advertisement---

कल का मौसम 24 Oct 2025: स्कूल बंद मुश्किल में जनजीवन, चक्रवाती तूफान से शुरू हुई भयंकर तबाही; इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, तूफान का रेड अलर्ट; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 24 Oct 2025: देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान से हाहाकार मचा हुआ हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 23, 2025 5:36 अपराह्न

कल का मौसम 24 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 Oct 2025: देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान से हाहाकार मचा हुआ हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगहों पर तो विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक विभाग ने दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 24 अक्टूबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 24 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

स्कूल बंद मुश्किल में जनजीवन चक्रवाती तूफान का दिख रहा है असर

तटतीय इलाकों में अलर्ट के बाद कई राज्यों में एतिहातन स्कूल बंद कर दिया गया है। साथ ही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक लगातार भारी बारिश को देखते हुए चेन्नई में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर 23 और 24, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 23 और 27-28 अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा और तमिलनाडु और कोंकण एवं गोवा में कुछ स्थानों पर 23 और 24 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की संभावना है। 24 और 25 तारीख को तथा 26-28 तारीख के दौरान तमिलनाडु में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, तूफान का रेड अलर्ट – कल का मौसम 24 Oct 2025

24 और 25 अक्टूबर को कोंकण एवं गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 25 और 26 अक्टूबर को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र एवं कच्छ में भी भारी वर्षा हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण एवं गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में और 25 और 26 अक्टूबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में तथा 24-26 अक्टूबर के दौरान सौराष्ट्र एवं कच्छ में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इसके अलावा अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में लगभग 20 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जहां इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026