---Advertisement---

कल का मौसम 25 Nov 2025: घने कोहरे के साथ कोल्ड अटैक से मचेगा हाहाकार, तो इन राज्यों में चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

कल का मौसम 25 Nov 2025: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे भयंकर चक्रवाती तूफान कई राज्यों में आगे बढ़ रहा है। वहीं कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 24, 2025 6:03 अपराह्न

कल का मौसम 25 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 25 Nov 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं मूसलाधार बारिश, भयंकर बर्फबारी, घना कोहरा, तो कई जगहों पर तो शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे भयंकर चक्रवाती तूफान कई राज्यों में आगे बढ़ रहा है। जिसके कारण दक्षिण के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी अब विभाग ने कोहरे के साथ-साथ कोल्ड अटैक का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 25 Nov 2025 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्ली समेत कई जगहों पर घने कोहरे और कोल्ड अटैक का अलर्ट

ठंड दिल्ली-एनसीआर में एक्टिव हो चुका है। आलम यह है कि सुबह के वक्त तेज हवाओं के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे के साथ-साथ कोल्ड अटैक का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। जिससे कनकनी बढ़ने की उम्मीद है। अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर विभाग ने न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के साथ-साथ कोहरा, शीतलहर और कोल्ड अटैक की संभावना जताई गई है। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

इन राज्यों में चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश से तबाही – कल का मौसम 25 Nov 2025

आईएमडी के एक्स हैंडल के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 25-29 के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु में 25-27 के दौरान, केरल और माहे में 24-26, लक्षद्वीप में 24, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 29 नवंबर को भारी वर्षा होने की बहुत संभावना है और तमिलनाडु में 24 और 28-30, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 नवंबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। यानि दक्षिण भारत के कई राज्यों में आने वाले दिन बेहद संवेदनशील हो सकते है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान में सर्दी का सितम लगातार जारी है। फतेहपुर, सीकर, दौसा, माउंट आबू समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी विभाग की तरफ से घने कोहरे की संभावना जताई गई है। विभाग ने तापमान में गिरावट और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। एमपी, हरियाणा, पंजाब में भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को कुछ दिशा-निर्देश भी दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026