---Advertisement---

कल का मौसम 26 Feb 2026: उत्तराखंड समेत इन जगहों पर बारिश, बर्फबारी की चेतावनी, तो मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के लिए हो जाए तैयार, जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 26 Feb 2026: विभाग ने भयंकर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी की संभावना जताई गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 25, 2026 6:11 अपराह्न

कल का मौसम 26 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 26 Feb 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम पूरी तरह के खरीब होने जा रहा है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ों पर विभाग ने भयंकर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ विभाग ने मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी की संभावना जताई गई है। दरअसल दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के कारण 26 से 28 फरवरी और 2 और 3 मार्च, 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। जिसकी वजह से कई जगहों पर विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

उत्तराखंड समेत इन जगहों पर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट

26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।26 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप में छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज और बिजली गिरने की संभावना है; 26 और 27 फरवरी को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में और 26 फरवरी को तेलंगाना में भी यही संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम 26 Feb 2026

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। दरअसल विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में जोरदार बढ़ोतरी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोधी रोड़, नरेला, पालम, प्रगति मैदान, पूसा, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, कुतुब मीनार, राजघाट समेत कई जगहों पर तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो 31 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो एनसीआर में भी स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।

बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी गर्मी का रौद्र रूप दिखने वाला है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई, जहानाबाद में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। माना जा रहा है कि पूरे बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप दिखने वाला है। जिससे लोगों की चिंता बढ़ सकती है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026