DNP India Hindi

कल का मौसम 26 Nov 2025: कोहरा, शीतलहर का डबल अटैक! दिल्ली से यूपी, एमपी, हरियाणा तक मचेगा कोहराम; पहाड़ों में बर्फबारी हाड़ कंपाएगी

कल का मौसम 26 Nov 2025

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 26 Nov 2025: कुछ ही दिनों के भीतर दिसंबर की आमद होने वाली है। उससे पूर्व नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही ठंड का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली से एमपी, हरियाणा और राजस्थान तक कोहरा के साथ शीतलहर का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।

इससे इतर पहाड़ों में बर्फबारी से कनकनी बढ़ने की आशंका है। यदि ऐसा हुआ तो हाड़ कंपाने वाली ठंड सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनेगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु और केरल के कई हिस्से आगामी कल भी बारिश की आगोश में रह सकते हैं।

दिल्ली से यूपी, एमपी, हरियाणा तक मचेगा कोहराम!

इसका अनुमान मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट में लगाया गया है। आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से यूपी, हरियाणा, एमपी, राजस्थान तक कोहरा के साथ शीतलहर का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में लोग भीषण ठंड से परेशान हो सकते हैं। जहां एक ओर यूपी पूर्वांचल यानी गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ जैसे जिलों में तापमान गिरने के आसार हैं। वहीं दिल्ली में भी सुबह कोहरा के साथ शीतलहर की दस्तक तगड़ी ठंड का अनुभव करा सकता है।

दिल्ली से सटे हरियाणा के पंचकूला, पानीपत, रोहतक, भिवानी, महेन्द्रगढ़, गुड़गाव, फरीदाबाद आदि जैसे स्थानों पर भी ठंड रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, छत्तरपुर, गुना, ग्वालियर जैसे इलाकों में कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं। मध्य प्रदेश से इतर राजस्थान के कोटा, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, गंगापुर सिटी, डुंगरपुर आदि जिलों में भी तापमान गिरने से रात ठंडी होगी और प्रात: ठंड बढ़ने का अनुमान है।

पहाड़ों में बर्फबारी हाड़ कंपाएगी!

तापमान दिन प्रतिदिन गिर रहा है और ठंड तेजी से बढ़ रही है। गिरते पारा की वजह से पहाड़ों में बर्फबारी तेजी से बढ़ी है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कल भी पहाड़ों में बर्फीली हवाएं चलेंगी जो सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों का हाड़ कंपा सकती है।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में मसूरी से देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, ऋषिकेश तक बर्फीली हवाएं कनकनी बढ़ाएंगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला और कश्मीर से लद्दाख तक के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी ठंड बढ़ा सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Exit mobile version