---Advertisement---

कल का मौसम 27 April 2026: चिलचिलाती धूप से दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी राहत, तो बिहार, यूपी में आसमानी आफत के रौद्र रूप से मचेगा हाहाकार, जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 27 April 2026: दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत के संकेत, जबकि बिहार और यूपी में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट। जानें IMD की पूरी रिपोर्ट।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 26, 2026 6:24 अपराह्न

कल का मौसम 27 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 27 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी और लू से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। उत्तर भारत के कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सबसे खास बात है कि तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। चलिए आपको बताते देशभर में कल का मौसम 27 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज – कल का मौसम 27 April 2026

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है, जिससे सड़कों पर सन्नाटा और लोगों में थकान साफ नजर आ रही है। लेकिन अब राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के ताजा संकेत बताते हैं कि राजधानी में जल्द ही मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगर कल का मौसम 27 April 2026 की बात करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, जहांगीरपुरी, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर विभाग ने आने वाले दिनों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि कल हीटवेव का अलर्ट है। इसके अलावा एनसीआर में भी एक बार फिर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बिहार, यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में आने वाले दिनों में मौसम का रुख अचानक बदलता हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा) चल सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने (Lightning) का खतरा बना हुआ है। यह बदलाव लोगों को गर्मी से राहत देगा, लेकिन अचानक खराब मौसम परेशानी भी बढ़ा सकता है। विभाग के मुताबिक छपरा, बेगूसराय, भागलपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर,  सासाराम, बोघगया समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर यूपी की बात करें तो उत्तर प्रदेश, खासकर पूर्वी और मध्य हिस्सों में मौसम उग्र रूप ले सकता है। धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अनुमान है। कई जिलों में अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फसलों और जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है। विभाग के मुताबिक अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, बलिया, देवरिया, गाजीपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जगहों पर भी बारिश, आंधी का अलर्ट

केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक में 26 से 30 अप्रैल के दौरान और तेलंगाना में 27 अप्रैल से 2 मई के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है। केरल और माहे में 29 अप्रैल से 1 मई के दौरान भारी वर्षा की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026