---Advertisement---

कल का मौसम 29 April 2026: पहाड़ों में ओलावृष्टि, हरियाणा-राजस्थान में आंधी-तूफान की आशंका! UP से दिल्ली, MP तक हाहाकार मचाएगी गर्मी; अलर्ट जारी

कल का मौसम 29 April 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पहाड़ों में ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। राजस्थान, हरियाणा के साथ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान की आशंका है। वहीं यूपी से दिल्ली, बिहार, झारखंड तक प्रचंड गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 28, 2026 6:18 अपराह्न

कल का मौसम 29 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 April 2026: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हाहाकार देखने को मिला है। कहीं प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है, तो कहीं आंधी-तूफान लोगों के लिए चिंता का विषय बनी है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से आगामी कल यानी 29 अप्रैल के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किए गए हैं।

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 29 अप्रैल को उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश, कश्मीर में ओलावृष्टि आफत मचा सकती है। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान की आशंका है। वहीं यूपी, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का दौर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ों में ओलावृष्टि, हरियाणा-राजस्थान में आंधी-तूफान की आशंका!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में आगामी कल ओलावृष्टि के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नजर आएगा। इसका असर ये होगा कि कश्मीर से लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तापमान को प्रभावित कर मौसम का ठंडा करेगा। हालांकि, इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। यही वजह है कि लोगों को सतर्क रहने के सलाह दी गई है।

इससे इतर मैदानी इलाकों में बसे हरियाणा और राजस्थान में आंधी-तूफान आ सकता है। इस दौरान हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, जींद, कलायत, उकलाना समेत तमाम जिलों में हाहाकार मचेगा। राजस्थान में भी भरतपुर से लेकर जयपुर, जोधपुर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, जैसलमेर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश कहर मचाएगी। मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड इलाके को छोड़ कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। इसमें रीवा, सागर, गुना, दामोह, इंदौर जैसे शहर शामिल हैं।

UP से दिल्ली, MP तक हाहाकार मचाएगी गर्मी!

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में प्रचंड गर्मी हाहाकार मचा सकती है। दतिया, सागर, पन्ना, निवाड़ी, ललितपुर समेत बुंदेलखंड के कई इलाके प्रचंड गर्मी की चपेट में रह सकते हैं। उत्तर प्रदेश में भी पूर्वांचल से पश्चिमी, अवध, ब्रज और कानपुर क्षेत्र तक भीषण गर्मी हाहाकार मचाएगी। उत्तर प्रदेश में अभी बारिश के आसार नही हैं। यूपी से सीमा साझा करने वाले राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी के कारण पारा बढ़ेगा। इससे अक्षरधाम से लेकर चांदनी चौक, लक्ष्मी नगर, आनंद विहार तक गर्मी बढ़ेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026