---Advertisement---

कल का मौसम 29 Dec 2025: नए साल पर इन राज्यों में झमाझम बारिश और पाला की चेतावनी, तो उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फीले तूफान का भीषण अलर्ट; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 29 Dec 2025: नए साल पर मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 28, 2025 5:27 अपराह्न

कल का मौसम 29 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 Dec 2025: न्यू ईयर वीक शुरू हो चुका है। पर्यटकों ने पहाड़ों का रूख करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा तीर्थ स्थलों जैसे बनारस, अयोध्या, मुथरा समेत कई जगहों पर भी लगातार भीड़ में इजाफा हो रहा है। इसी बीच नए साल पर मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। जिससे नए साल का त्यौहार फीका पर सकता है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक विभागों ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा कई जगहों पर तो आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है किन राज्यों में कैसा मौसम रहने वाला है।

इन राज्यों में झमाझम बारिश औऱ पाला की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई जगहों पर बारिश के साथ भयंकर शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। यानि आने वाले 2-3 दिनों में मौसम पूरी तरह से करवट लेने जा रहा है। विभाग के मुताबिक चांदनी चौक, पूराा, जहांगीरपुरी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पंजाब की बात करें तो विभाग ने अबोहर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। हरियाणा में भी मौसम करवट लेने वाला है।

उत्तराखंड हिमाचल में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना, इसके बाद कोहरा कम होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा में 1 जनवरी तक कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 28 और 29 दिसंबर को, बिहार में 28 दिसंबर को और हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है। पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में 28-29 दिसंबर को और झारखंड में 28 दिसंबर को शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026