---Advertisement---

कल का मौसम 3 March 2026: होली पर दिल्ली में आसमानी आफत से हाहाकार, तो इन इलाकों में भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 3 March 2026: होली पर देशभर में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कई जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 2, 2026 5:43 अपराह्न

कल का मौसम 3 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 3 March 2026: होली पर देशभर में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है, तो वहीं पहाड़ों पर भयंकर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा कई जगहों पर तो गर्मी का भी रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। यानि होली के त्योहार पर लोगों को बारिश के साथ तेज आंधी, तूफान से सामना करना पड़ सकता है।

विभाग के मुताबिक एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से, जम्मू-कश्मीर में 04-08, हिमाचल प्रदेश में 07-08 और उत्तराखंड में 08 मार्च को हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

होली पर दिल्ली में आसमानी आफत का कहर

राजधानी में एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। होली पर दिल्लावासियों को कलर के साथ तेज हवाओं का अटैक सहना पड़ सकता है। विभाग के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमे कुतुब मीनार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, पीतमपुरा, प्रगति मैदान समेत कई जगह शामिल है। साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस और मध्य भारत में हफ़्ते के ज़्यादातर दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है।

इन इलाकों में भीषण बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी

विभाग के मुताबिक 3 मार्च को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 4 से 8 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में, 7 और 8 मार्च को हिमाचल प्रदेश में और 8 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

इसके अलावा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 4 से 8 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में, 7 और 8 मार्च को हिमाचल प्रदेश में और 8 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के 3 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

गुजरात राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के 3 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

 

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026