---Advertisement---

कल का मौसम 30 March 2026: दिल्ली से बिहार तक आसामनी आफत से मचेगा कोहराम, तो इन जगहों पर बारिश, तूफान से ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी टेंशन, देखें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 30 March 2026: उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, राज्यों में तबाही का मंजर जारी है। एक बार फिर विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 29, 2026 5:02 अपराह्न

कल का मौसम 30 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 30 March 2026: देश में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है। उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, राज्यों में तबाही का मंजर जारी है। कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान से मयंकर तबाही मची हुई है। बिहार में तो बारिश और ठनका से खई लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही जानमाल का नुकसान हुआ था। वहीं दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर विभाग ने तेज बारिश आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही पहाड़ों पर भी विमान से बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम 30 March 2026 कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली की बात करें तो सुबह के समय – हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा), दोपहर के समय – हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा) के स्पीड से चल सकती है। वहीं एनसीआर में भी अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह बरसाती मौसम जारी रहने की संभावना है, जिसकी चरम गतिविधि 30 और 31 मार्च को होगी और कश्मीर घाटी में 30 मार्च, 2026 को छिटपुट भारी वर्षा/हिमपात की संभावना है।

बिहार-यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम 30 March 2026?

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बिहार में 30 मार्च को, झारखंड में 30, 31 मार्च और 2 अप्रैल को गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा 30 से 31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में 30 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान और छत्तीसगढ़ में अगले 6 दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोतर राज्यों में मौसम का हाल

विभाग के मुताबिक 30 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में, तथा 30 से 31 मार्च के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी इसी दौरान बिजली गिरने की संभावना है।

30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तथा 30 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 30-31 मार्च और 2 और 3 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30-31 मार्च और 3 और 4 अप्रैल को तथा उत्तराखंड में 29-31 मार्च को भी यही स्थिति रहेगी।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026