---Advertisement---

कल का मौसम 31 Dec 2025: साल के आखिरी दिन कोहरा-शीतलहर के डबल अटैक से दहल उठेंगे ये राज्य! कहीं बर्फबारी, तो कहीं बारिश मचाएगी तांडव, देखें रिपोर्ट

कल का मौसम 31 Dec 2025: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के आखिरी दिन भी उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक रफ्तार पकड़ सकता है। पहाड़ों में कहीं बारिश, तो कहीं बर्फबारी के आसार हैं जो कड़ाके की ठंड बढ़ाने का कारक बनते हुए सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के समक्ष चुनौती पेश करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2025 6:24 अपराह्न

कल का मौसम 31 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 31 Dec 2025: मौसम का मिजाज तेजी से बदला है और उत्तर भारत को ठंड की आगोश में ले लिया है। आलम ये है कि यूपी में पूर्वांचल से लेकर अवध, पश्चिमी यूपी तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा और शीतलहर ने उत्तर भारत के लोगों के समक्ष चुनौतियां पैदा कर दी हैं। साथ ही पहाड़ो में बर्फबारी गलन बढ़ा रही है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर के पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किए गए हैं।

आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक साल के आखिरी दिन उत्तर भारत में कोहरा-शीतलहर का डबल अटैक नजर आ सकता है। उत्तराखंड, श्रीनगर और लद्दाख में बर्फबारी, तो हरियाणा, पंजाब में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आइए हम आपको आईएमडी रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

साल के आखिरी दिन कोहरा-शीतलहर के डबल अटैक से दहल उठेंगे ये राज्य!

आईएमडी की ओर से 31 दिसंबर के दिन संभावित मौसम को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तर भारत में कोहरा के साथ शीतलहर का डबल अटैक नजर आ सकता है। इस दौरान यूपी के पूर्वांचल में स्थित गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी समेत अन्य जिलों में कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी यूपी में स्थित गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ जैसे जिलों में भी कोहरा-शीतलहर लोगों के समक्ष परेशानियां बढ़ाएगा।

यूपी से सटे दिल्ली के कुछ इलाकों में आगामी कल हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं सफदरगंज, अक्षरधाम, चांदनी चौक, आनंद विहार आदि में धुंध के साथ कोहरा और शीतलहर की मार विजिबिलिटी को प्रभावित कर नई चुनौती पेश कर सकती है। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं जो नए साल से पहले वर्ष 2025 के अंतिम दिन के जश्न को बेमजा कर सकते हैं।

हरियाणा से सीमा साझा करने वाले राजस्थान में कोटा से जैसलमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, जयपुर तक तापमान गिरने और कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भी फव्वारे की तरह पानी की बूंदे शीतलहर का रूप लेकर गलन बढ़ा सकती हैं और मौसम को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। एमपी के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे का प्रकोप भी नजर आ सकता है जो नए साल से पहले सूबे में पहुंचे सैलानियों की कंंपकंपी छुड़ा सकता है।

नए साल के पहले कहीं बर्फबारी, तो कहीं बारिश मचाएगी तांडव!

पहाड़ों की ओर नए साल का जश्न मनाने के लिए कूच कर रहे सैलानियों के लिए बुरी खबर है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, पिथौरागढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। इससे जहां एक ओर ठंडी हवाएं बढ़ेंगी, तो वहीं गलन तेज होगा जो सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। वहीं रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, मसूरी, कुल्लू-मनाली, शिमला, गुलमर्ग, लद्दाख जैसे इलाकों में बर्फबारी मौसम को सुहाना बनाने के साथ कड़ाके की ठंड बढ़ाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026