कल का मौसम 31 March 2026: हीटवेव के साथ गर्मी! राजस्थान, MP में चिलचिलाती धूप, तो यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 31 March 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रतिकूल असर नजर आ सकता है। इसमें यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, गुजरात जैसे राज्यों में हीटवेव के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

कल का मौसम 31 March 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 31 March 2026: अप्रैल की शुरुआत से पहले ही देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी बढ़ गई है। आलम ये है कि कृषि से लेकर व्यवसाय तक गर्मी के कारण प्रभावित हो रहे हैं। आम जन भी चिलचिलाती धूप की चपेट में आने से परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच आईएमडी ने आगामी कल यानी 31 मार्च के मौसम को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किया है।

आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल राजस्था, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड जैसे राज्यों में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी और हीटवेव का तांडव नजर आ सकता है। पश्चिमि विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी है। पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ बारिश कहर मचा सकती है। ऐसे में आइए हम आपको आईएमडी रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

राजस्थान, MP में चिलचिलाती धूप के साथ हीटवेव की चेतावनी!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में चिलचिलाती धूप लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकती है। इस दौरान नागौर से कोटा, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बांरा, बांसवाड़ा समेत तमाम जिलों में हीटवेव भी लोगों के समक्ष चुनौतियां पेश कर सकता है। ऐसे में राजस्थान के स्थानीय लोगों के लिए सैलानियों के लिए भी कल का मौसम परेशानी का विषय बन सकता है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी बुंदेलखंड इलाके में शुष्क हवाएं तापमान में इजाफा का कारण बनेंगी। इसके परिणामस्वरूप दामोह से दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, निवाड़ी समेत तमाम जिलों में गर्मी तांडव मचा सकती है। भोपाल से इंदौर, सतना, रीवा, रतलाम, उज्जैन जैसे शहरों में भी गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा में पानीपत से सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, महेन्द्रगढ़ समेत तमाम जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा गुरुग्राम के आसपास से सटे कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश होने की स्थिति में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं और पारा गिरता नजर आ सकता है।

यूपी, उत्तराखंड के साथ दिल्ली-हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट!

मौसम विभाग ने पश्चिमि विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका व्यक्त की है। इसके तहत यूपी के पश्चिमी इलाकों में स्थित कई शहरों में आगामी कल सुबह से शाम के बीच आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है। पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में धूप खिलने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

यूपी से सीमा साझा करने वाली राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में भी दोपहर से शाम के बीच बूंदाबांदी होने के आसार हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की बात करें तो यहां ऊंचाई पर बारिश के साथ ओलावृष्टि मौसम का मिजाज बदल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी सैलानियों के लिए चिंता का सबब बनेंगी।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की चोटियों पर स्थित शहरों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि, बर्फबारी की आशंका व्यक्त की गई है। इससे तापमान गिरेगा और ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग की ओर से लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम बिगड़ने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की गई है।

Exit mobile version