कल का मौसम 4 April 2026: देशभर में मौसम का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तो जान-माल के नुकसान की भी खबर सामने आ रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम का तांडव जारी है। इस दौरान विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने का आदेश दे दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी भारत पर इसका जबरदस्त असर पड़ने की उम्मीद है। कई जगहों पर ओलावृष्टि तो पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 4 April 2026 कैसा रहने वाला है?
दिल्ली-एनीआर में मूसलाधार बारिश से मचेगी तबाही
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने सफदरजंग, पालम, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी समेत कई जगहों परबिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ तूफान चलने की संभावना जताई है।
इसके अलावा गाजियाबाद, गुरूग्राम और नोएडा में भी भीषण अलर्ट जारी कर दिया है। देश के अधिकांश हिस्सों में सप्ताह के दौरान दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार, यूपी में ओलावृष्टि-ठनका का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार में ओलावृष्टि के साथ-साथ ठनका का अलर्ट जारी कर दिया है। अभी फसलों की कटाई का सीजन जारी है, वहीं इस आसमानी आफत के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने आरा, बक्सर, छपरा, भागलपुर, बेगूसराय, बोधगया, नवादा, नालंदा, पटना समेत कई जगहों पर तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके अलावा अगर यूपी की बात करें तो बलिया, बारबंकी, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी समेत कई जगहों पर आईएमडी ने बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया है।
उत्तराखंड-हिमाचल में दिखेगा तबाही का मंजर
चारधाम शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। आईएमडी की तरफ से मूसलाधार बारिश, भूस्खलन के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग ने रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंंगोत्री, समते कई जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो विभाग की तरफ से बसपा, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, हमीरपुर, धर्मशाला, कल्पा, कांगड़ा, समेत कई जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है।
