---Advertisement---

कल का मौसम 4 Dec 2025: दिल्ली से यूपी, हरियाणा तक कंपकंपी छुड़ाएगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर के साथ कोहरा मचाएगा तांडव; पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

कल का मौसम 4 Dec 2025: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में कंपकंपी छुड़ाने वाली कड़ाके की ठंड का दौर बढ़ने वाला है। दिल्ली से यूपी, राजस्थान, हरियाणा तक कोहरा और शीतलहर की मार लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगा। पहाड़ों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2025 5:14 अपराह्न

कल का मौसम 4 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 Dec 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड तेजी से बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग एक-एक पहलुओं पर नजर जमाए हुए है और पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पांव पसारने वाली है। यदि ऐसा हुआ तो दिल्ली से लेकर हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान तक लोगों की कंपकंपी बढ़ सकती है। इसके साथ ही शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक लोगों के लिए नई चुनौती पेश करेगा। पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है जो गलन बढ़ाने वाली ठंड का सूचकांक माना जा रहा है।

दिल्ली से यूपी, हरियाणा, एमपी तक कंपकंपी छुड़ाएगी कड़ाके की ठंड!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है। इसके मुताबिक पारा गिरेगा और शीतलहर के साथ कोहरे का डबल अटैक लोगों के लिए चुनौती बनेगा। चांदनी चौक से लेकर अक्षरधाम, सफदरगंज, वजीरपुर तक लोग इससे परेशान हो सकते हैं। दिल्ली से सटे यूपी में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद समेत कई जिलों में कोहरा और शीतलहर की मार लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगी। इससे इतर हरियाणा में भी पानीपत से लेकर जींद, फरीदाबाद, कलायत, गुरुग्राम, रोहतक तक ठंड बढ़ने के आसार हैं जो मानव जीवन के साथ कृषि और व्यवसाय को प्रभावित कर सकती है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो इंदौर, भोपाल, छतरपुर, सतना, रीवा, सागर आदि समेत अन्य तमाम इलाकों में कड़ाके की ठंड स्थानीय लोगों के समक्ष नई चुनौतियां खड़ी करेगी। इससे इतर राजस्थान में जैसलमेर, जोधपुर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, टोंक, झालावाड़ समेत अन्य जनपदों में भी तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी को लेकर जारी हुआ अलर्ट!

आईएमडी की ओर से पहाड़ों में बर्फबारी के रफ्तार पकड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके तहत उत्तराखंड में चमोली से लेकर अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नैनीताल, देहरादून आदि के पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर नजर आ सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मनाली, शिमला, मंडी, लाहौल स्पिती समेत अन्य कई इलाकों में भी बर्फबारी स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों की कंपकंपी बढ़ाने का कारक बन सकती है। कश्मीर से लेकर लद्दाख और पूर्वोत्तर में भी पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने की संभावना है जो मैदानी इलाकों में ठंड को रफ्तार देगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026