---Advertisement---

कल का मौसम 5 April 2026: आसमानी आफत से किसानों पर टूटा दुखो का पहाड़, बिहार, यूपी में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी, पढ़े आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 5 April 2026: देश के कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है, मौसम कि लुका-छिपी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 4, 2026 5:38 अपराह्न

कल का मौसम 5 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 5 April 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का रौद्र रूप जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आसमानी आफत तबाही मचाने के लिए तैयार है। बीते कुछ दिनों से मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जिसने लोगों को टेंशन में डाल दिया है। फसलों की कटाई का समय है, लेकिन आसमानी आफत से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

क्या पहाड़, क्या मैदान आसमानी आफत का कहर परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी बीच आईएमडी ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले कुछ दिन ऐसे ही रहने वाले है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 5 April 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार, यूपी समेत इन राज्यों के किसानों की बढ़ी चिंता

बिहार में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जिसे समझना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर कई जिलों में तेज बारिश, आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है। इस मौसमी आफत से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हो रहा है क्योंकि अभी फसलों के कटाई का समय है, लेकिन आसमानी आफत ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है।

कल का मौसम 5 April 2026 की बात करें तो पूर्वी-चंपारण, सासाराम, भभुआ, बक्सर, छपरा, सिवान, बोधगया, मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। अगर यूपी की बात करें तो 60-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब, हरियाणा में ओले का आंतक

दिल्ली से सटे पंजाब, हरियाणा में भी आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है। जो कहीं ना कहीं एक चिंता का विषय है।विभाग ने अमृतसर, अटारी, फरीदकोट, फाजिल्का, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, मंशा समेत कई जगहों पर ओले के साथ तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

आलम यह है कि लोग घरों से निकलने में डर रहे है। इसके अलावा हरियाणा में तो स्थिति और चिंताजनक बनी हुई है। विभाग के अनुसार आदमपुर, फरीदाबाद, हिसार, होडल, झज्जर, जुलाना, कैथल, करनाल समेत कई जगहों पर ओले गिरने के साथ-साथ तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

दक्षिण में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज – कल का मौसम 5 April 2026

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल माहे में विभाग ने लोगों को सतर्क कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक 5 से 6 अप्रैल के दौरान भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना में तेज बारिश के साथ बिजली और 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026