कल का मौसम 6 April 2026: देशभर में मौसम की लुका-छुपी लगातार जारी है। दिल्ली में मौसम गोवा जैसा हो गया है। शाम तक बारिश का कोई अंदेशा नहीं होता है, लेकिन रात को बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो जा रही है। इसके अलावा उत्तर भारत में मौसम का तांडव जारी है। कई इलाकों में झमाझम बारिश, तो कहीं पर बिजली गिरने का अलर्ट, तो कहीं पर ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पश्चिम विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में आसमानी आफत का कहर जारी है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। इसके अलावा किसानों की भी टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि इस समय फसलों की कटाई का समय है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 6 April 2026 कैसा होगा?
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का दिखेगा तांडव
दिल्ली में तो मानों मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। शाम तक मौसम बिल्कुल ठीक रहता है, लेकिन जैसे ही रात होती है और झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। वहीं आने वाले दिनों के लिए भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के समय – बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो विभाग ने गाजियाबाद, गुरूग्राम, और फरीदाबाद समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
बिहार-यूपी में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील – कल का मौसम 6 April 2026
बिहार में मौसम के तांडव से स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। आने वाले कुछ घंटे बिहार के लिए बेहद तनावपूर्ण हो सकता है, क्योंकि विभाग ने कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही किसानों को खुले मैदानों से दूर रहने के लिए कहा है।
अगर कल का मौसम 6 April 2026 की बात करें तो विभाग ने आरा, समस्तीपुर, भागलपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर बिजली गिरने, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा यूपी की बात करें तो विभाग ने अयोध्या, बलिया, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
पहाड़ों पर मौसम की बेरूखी
6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा, झोंके के साथ 50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 6 और 8 तारीख को हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ एक और ताजा बरसात होने की संभावना है, साथ ही छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा और 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की भी संभावना है।
