---Advertisement---

कल का मौसम 6 Dec 2025: हिमाचल, उत्तराखंड में भयंकर बर्फबारी, तो दिल्ली में शीतलहर के साथ बारिश बढ़ाएगी कनकनी; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 6 Dec 2025: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पंजाब, हरियाणा में मौसम विभाग ने भयंकर शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 5, 2025 6:21 अपराह्न

कल का मौसम 6 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 Dec 2025: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई राज्यों में ठंड ने परेशानी में डाल रखा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में मौसम विभाग ने भयंकर शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं पहाड़ों पर विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा दक्षिण के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। जिससे जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। इसके बीच मौसम विभाग ने कल का मौसम के लिए देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

हिमाचल, उत्तराखंड में भयंकर बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ों पर लगातार मौसम खराब हो रहा है। जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर भयंकर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो चकराता, चंबा, चोपटा, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री समेत कई जगहों पर विभाग की तरफ से बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान विभाग ने सैलानियों को ऊंचे इलाकों में जाने के लिए मना किाय है। अगर हिमाचल की बात करें तो आईएमडी ने बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, हमीरपुर समेत कई जगहों पर घने कोहरे और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली समेत इन इलाकों में ठंड का डबल अटैक – कल का मौसम 6 Dec 2025

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी झारखंड और उत्तरी आंतरिक ओडिशा में कुछ जगहों पर 06 और 07, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 06 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है । 06 और 07 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 06 दिसंबर को केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना है। 05-07 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा (30-40 झोंके, 50 किमी प्रति घंटे तक) के साथ आंधी, बिजली गिरने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Punjab News:

मार्च 7, 2026