---Advertisement---

कल का मौसम 6 June 2026: दिल्ली से लेकर बिहार तक, तेज तूफान, आसमानी आफत से मचेगा हाहाकार, तो उत्तराखंड में भूस्खलन का, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 6 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2026 6:18 अपराह्न

कल का मौसम 6 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। बिहार से लेकर दिल्ली तक, स्थिति बेहद चिंताजनक होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है।

कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बता दें कि पहाड़ों पर स्थिति और भयावह है। आसमानी आफत का कहर जारी है। उत्तराखंड, हिमाचल में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो चुका है। साथ ही पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 6 जून को गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे पेड़ गिरने, ट्रैफिक प्रभावित होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पालम, नरेला, राजघाट समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में आकाशीय बिजली और तूफान का खतरा

बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। कुछ क्षेत्रों में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगर जिले की बात करें तो आईएमडी ने हाजीपुर, सासराम, भागलपुर, गया, छपरा, सीवान समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में भूस्खलन की आशंका

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में लगातार बारिश और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गुप्तकाशी समेत कई पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में सड़कें बाधित होने और पहाड़ी ढलानों से मलबा गिरने की आशंका जताई गई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026