---Advertisement---

कल का मौसम 6 March 2026: होली के बाद बदला मौसम चक्र! उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों में बारिश का तांडव; चेक करें IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 6 March 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यूपी से लेकर दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक तक गर्मी बढ़ती नजर आ सकती है। पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 5, 2026 6:16 अपराह्न

कल का मौसम 6 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 March 2026: देश के विभिन्न हिस्सों में धूम-धाम से मनाई जाने वाली होली बीत गई। मौसम भी होली पर्व बीतने का संकेत दे रहा है। दिन के समय तापमान का बढ़ना और सूर्य की चमक इसके संकेत दे रही है। इसी बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आया है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट में होली के बाद मौसम चक्र बदलने की संभावना जताई गई है।

इसके तहत उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक गर्मी रफ्तार पकड़ सकती है। आगामी कल 6 मार्च को भी बदलते मौसम चक्र का प्रभाव नजर आएगा। इस दौरान लोगों को अत्यधिक गर्मी का एहसास होगा। पहाड़ों में बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। आइए हम आपको मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट विस्तार से बताते हैं।

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बढ़ेगी गर्मी! – कल का मौसम 6 March 2026

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल 6 मार्च को उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक गर्मी का दौर बढ़ता नजर आएगा। कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे को लगभग विदाई मिल चुकी है। सुबह सड़कें साफ नजर आ रही हैं। इसी क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।

इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी, ब्रज, अवध समेत सभी हिस्से शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में भी चांदनी चौक से अक्षरधाम, आनंद विहार समेत तमाम इलाकों में गर्मी बढ़ने के अनुमान हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो यहां पानीपत से लेकर सोनीपत, कैथल, जींद, कलायत समेत तमाम हिस्सों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

हरियाणा से सीमा साझा करने वाले राजस्थान में भी जयपुर से जोधपुर, कोटा, जैसलमेर, बांरा, बांसवाड़ा तक गर्म हवाएं और धूप का मिश्रण लोगों के समक्ष चुनौती पेश करेगा। मध्य प्रदेश में भी भोपाल से इंदौर, रीवा, सतना, सागर, गुना, ग्वालियर तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान लोगों को तेज धूप के साथ चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है। इससे इतर दक्षिण भारत में स्थित कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना में भी गर्मी रफ्तार पकड़ सकती है।

पहाड़ों में झमाझम बारिश मचाएगी हाहाकार!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में झमाझम बारिश आगामी कल हाहाकार मचा सकती है। इस दौरान उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल व देहरादून समेत विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है। पर्यटकों से लेकर स्थानीय लोगों तक को इस चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भी मंडी, कुल्लू-मनाली के साथ शिमला के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है जो वादियों में मौसम को खुशनुमान बनाएगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई पर्वतीय हिस्सों में भी झमाझम बारिश के आसार हैं जो हाहाकार मचाते हुए लोगों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 11, 2026

कल का मौसम 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 11, 2026

Viral Video

अप्रैल 11, 2026