---Advertisement---

कल का मौसम 6 Nov 2025: अलर्ट! इन राज्यों में तूफान और मूसलाधार बारिश मचाएगी मौत का तांडव, तो उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 6 Nov 2025: अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5°C और मध्य भारत में 2-4°C की गिरावट आने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 5, 2025 5:51 अपराह्न

कल का मौसम 6 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 Nov 2025: अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5°C और मध्य भारत में 2-4°C की गिरावट आने की उम्मीद है। जिससे आने वाले दिनों में ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। देशभर में लगातार मौसम का तांडव जारी है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है, तो वहीं पहाड़ों पर भारी हिमपात लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। बता दें कि मानसून खत्म होने के बाद लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 6 Nov 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

इन राज्यों में तूफान और मूसलाधार बारिश मचाएगी मौत का तांडव

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और उससे सटे बांग्लादेश तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर 5 से 8 नवंबर के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है। 6 तारीख के दौरान रायलसीमा में तेज तूफान का अलर्ट जारी है। 6 तारीख को तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने और 6 नवंबर को तेलंगाना में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। 6 नवंबर को कोंकण एवं गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है।

उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक

बिहार, यूपी, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो छपरा, बक्सर, आरा, सासाराम, हाजीपुर, समस्तीरपुर समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो बनारस, बलिया, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगहों पर विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा आज जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली और तेज हवाओं 40-50 किमी प्रति घंटे के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026