---Advertisement---

कल का मौसम 8 Sep 2025: सावधान! UP, Rajasthan में ओलावृष्टि, तूफान का दिखेगा रौद्र रूप, तो Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 8 Sep 2025: देशभर मेंं लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, कहींं भयंंकर बारिश, तो कहींं तूफान, तो कहींं भूस्खलन कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 7, 2025 8:09 अपराह्न

कल का मौसम 8 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 Sep 2025: देशभर मेंं लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, कहींं भयंंकर बारिश, तो कहींं तूफान, तो कहींं भूस्खलन, तो कहीं बादल फटने की घटनाओंं ने लोगों को सन्न कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलोंं के लिए ओलावृष्टि, तूफान और भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि विभाग ने दिल्ली-एनसीआर मेंं एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि अभी दिल्ली के कई इलाकेंं बाढ़ से ग्रस्त हो गए है। इस अलावा यूपी, राजस्थान मेंं भी मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईएमडी ने कल का मौसम 8 Sep 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

UP, Rajasthan में ओलावृष्टि, तूफान का दिखेगा रौद्र रूप

मौसम का रौद्र रूप लगातार जारी है, आलम यह है कि लोग घरोंं के अंंदर रहने के लिए के लिए मजबूर हो गए है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर UP, Rajasthan में ओलावृष्टि, तूफान मेंं अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ कही-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। अगर यूपी मेंं कल का मौसम 8 Sep 2025 की बात करेंं तो विभाग ने प्रतापगढ़, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहाँपुर समेत कई जगहों पर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान की बात करेंं तो उत्तर गुजरात और दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर दबाव प्रणाली के प्रभाव में, 8 सितंबर तक राजस्थान और गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। राजस्थान और दक्षिण गुजरात के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Delhi-NCR में कल का मौसम 8 Sep 2025 कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे मौसम बेहद सुहाना हो गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर अन्य राज्योंं के मौसम की बात करेंं तो 10 और 11 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8-10 तारीख के दौरान बिहार में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज़ सतही हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026