---Advertisement---

कल का मौसम 7 August 2026: उत्तरकाशी से लेकर बिहार तक, मूसलाधार बारिश, तूफान की चेतावनी से सहमे लोग, चारधाम यात्रियों पर मंडराया घनघोर संकट

कल का मौसम 7 August 2026: उत्तर से लेकर पश्चिम तक मौसम ने बवाल काट रखा है। पहाड़ों पर आईएमडी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2026 6:30 अपराह्न

कल का मौसम 7 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 August:  उत्तर से लेकर पश्चिम तक मौसम ने बवाल काट रखा है। पहाड़ों पर आईएमडी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ का संकट मंडराने लगा हो।मानो जैसे धीरे-धीरे धरती जलमग्न होती जा रही हो।

मैदानी इलाकों की बात करें तो बिहार में कोशी, गंडक नदियां उफान पर है तो वहीं प्रयागराज में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं पहाड़ों पर तो स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रहा है। लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 7 August 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार में आसमानी आफत का संकट

बिहार में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीणों के अंदर बैचेनी पैदा कर दी है। आलम यह है कि लगातार बारिश से कोसी, गंडक, बूंढ़ी गंडक समेत कई नदियां उफान पर है। साथ ही लगातार बारिश से जानमाल का नुकसान भी देखने को मिल रहा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई है, तो वहीं प्रशासन की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो आरा, बलिया, छपरा, बक्सर, गया, सासाराम, बेतिया समेत कई जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

झारखंड में मौसम का रेड अलर्ट जारी

बीते दिन दिनों से झारखंड में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। जिसके बाद आईएमडी ने कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक चतरा, हज़ारीबाग़, लातेहार, लोहरदगा में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही प्रशासन की तरफ से घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में मचेगा मौत का तांडव

पहाड़ों पर तो स्थिति लगातार चिंताजनक बनती जा रही है। चारधाम यात्रियों की मुसीबत तो लगातार बढ़ती जा रही है। नदियां उफान पर है। बहाव काफी तेज हो गया है। विभाग ने देहरादून, पौडी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा चारधाम यात्रियों को भी काफी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इसके अलावा बिजली गिरने की भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 6, 2026

Rain Alert 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026

Ghaziabad News

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 6, 2026