---Advertisement---

कल का मौसम 8 April 2026: भीषण बारिश संग आंधी, वज्रपात की चेतावनी! UP, MP के साथ दिल्ली, बिहार में अलर्ट, पहाड़ों पर भी हाहाकार मचाएगा मौसम

कल का मौसम 8 April 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों तक में आसमानी आफत का कहर नजर आ सकता है। इस दौरान लोगों को बारिश के साथ आंधी, वज्रपात का सामना करना पड़ सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 7, 2026 6:28 अपराह्न

कल का मौसम 8 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 April 2026: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आसमानी आफत देखने को मिल चुकी है। चिलचिलाती धूप के बीच उत्तर भारत में हीटवेव का कहर भी है। देशवासी मौसम के बदलते मिजाज को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों पर भी आफत की बूंदे भारी पड़ रही हैं। इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल यानी 8 अप्रैल के मौसम से जुड़े पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किए गए हैं।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 8 अप्रैल को फिर एक बार देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण बारिश, आंधी और वज्रपात देखने को मिल सकता है। पहाड़ों में भी मौसम का बदलता रुख सैलानियों की परेशानी बढ़ाएगा। मौसम विभाग ने स्थिति का आंकलन करते हुए यूपी से बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश तक अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सावधान व सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

UP, MP के साथ दिल्ली, बिहार, हरियाणा के लिए जारी हुआ अलर्ट!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट में उत्तर भारत के सभी राज्यों में संभावित मौसम का जिक्र है। रिपोर्ट में आगामी कल राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली और बादल के गरजने के साथ बारिश की संभावना है। इसको लेकर चेतावनी जारी हुई है। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी आंधी के साथ भीषण बारिश दर्ज की जा सकती है। इसमें सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, करनाल, अंबाला, मेवात जैसे इलाके शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और अवध क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसमें मुजफ्फरनगर, बरेली, हापुड़, संभल, मोरादाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, उन्नाव, रायबरेली जैसे जिले शामिल हैं। वहीं पूर्वांचल में चिलचिलाती धूप के साथ हीटवेव का अलर्ट जारी है। कानपुर संभाग में भी लोगों के समक्ष भीषण गर्मी चुनौती पेश कर सकती है।

मध्य प्रदेश में गुना-ग्वालियर संभाग भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। विदिशा, शिवपुरी, डबरा, ग्वालियर जैसे इलाकों में हीटवेव का कहर नजर आ सकता है। वहीं पन्ना, छतरपुर, सिंगरौली, कटनी, भोपाल, सतना, रतलाम समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। राजस्थान में जयपुर से जोधपुर, अलवर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, बूंदी समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ों पर भी हाहाकार मचाएगा मौसम का बदला रुख

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों पर भी हाहाकार की स्थिति देखने को मिल सकती है। चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में आगामी कल नैनीताल से लेकर देहरादून, गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, चंपावत समेत कई पहाड़ी इलाकों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। ऐसी स्थिति में सैलानियों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां कुल्लू-मनाली के साथ शिमला, मंडी, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति, किन्नौर, सोलन में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। जम्मू-कश्मीर की वादियों में भी मौसम का बदलता मिजाज लोगों के समक्ष चुनौती पेश कर सकता है। लद्दाख की स्थिति भी कमोबेश यही है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 25, 2026

Twisha Sharma

मई 25, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Rashifal 25 May 2026

मई 24, 2026

Punjab News

मई 24, 2026

Heatwave Alert 25 May 2026

मई 24, 2026