---Advertisement---

कल का मौसम 8 Feb 2026: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, तूफान का अलर्ट, तो कई जगहों पर आसमानी आफत मचाएगी मौत का तांडव; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 8 Feb 2026: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, तूफान का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 7, 2026 6:30 अपराह्न

कल का मौसम 8 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 Feb 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दें कि एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, तूफान का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि दिल्ली समेत कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के वक्त दिल्लीवासियों की ठंड से दिकक्त होती है, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप गर्मी बढ़ा देती है। इसी बीच पहाड़ों पर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सावधान करने के लिए कहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/हिमपात होने की संभावना है। चलिए आपको बताते देशभर में कल का मौसम 8 Feb 2026 कैसा रहे वाला है?

कश्मीर, हिमाचल में बारिश, बर्फबारी का अलर्ट – कल का मौसम 8 Feb 2026

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है और अगले 7 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। 9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

बिहार, यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

फरवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगता है। 8 फरवरी 2026 को बिहार और उत्तर प्रदेश में मौसम सर्दी और हल्की गर्मी के बीच संतुलन बनाता हुआ नजर आ सकता है। दिन में धूप राहत देगी, जबकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता है। अगर कल का मौसम की बात करें तो सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है।

दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान लगभग 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 8 फरवरी 2026 को बिहार और उत्तर प्रदेश में मौसम न ज़्यादा ठंडा होगा, न ज़्यादा गर्म। दिन में धूप राहत देगी, लेकिन सुबह और रात में सर्दी का असर बना रहेगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Bihar Board 10th Result 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

UP Board 10th 12th Result

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 28, 2026