कल का मौसम 8 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 8 जून 2026 को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
हालांकि दिल्ली समेत कई इलाकों में हीटवेव का कहर शुरू होने जा रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि विभाग में कई जगहों पर आसमानी आफत को लेकर सावधान रहने की आशंका जताई गई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 8 June 2026 कैसा रहने वाला है?
उत्तराखंड में तेज तूफान, भूस्खलन से मचेगी भयंकर तबाही
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच विभाग ने तेज तूफान, बारिश और भूस्खलन की आशंका जाहिर की है। गौरतलब है कि पहाड़ों पर आसमानी आफत का कहर लगातार जारी है। प्रशासन की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानें गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
चारधाम यात्रा मार्गों और पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक जलभराव और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय निवासियों को मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।
पंजाब, हरियाणा में ओलावृष्टि का अलर्ट
पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पेड़ों, बिजली लाइनों और यातायात पर असर पड़ सकता है। अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने सोनीपत, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल, गुरूग्राम, फरीदाबाद समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं पंजाब की बात करें तो अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर समेत कई जगहों पर सावधान रहने की संभावना जताई कई है। मौसम विभाग ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं और खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकें।
पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
विभाग के मुताबिक 7 से 13 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी व्यापक से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 8 से 9 जून के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है। 9 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है।
