---Advertisement---

कल का मौसम 9 Feb 2026: इन राज्यों में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, तो कई जगहों पर बिजली गिरने, तेज तूफान का रेड अलर्ट; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 9 Feb 2026: देशभर में एक बार मौसम  आंख मिचौली खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिससे लोगों कीे टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 8, 2026 5:33 अपराह्न

कल का मौसम 9 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 9 Feb 2026: देशभर में एक बार मौसम  आंख मिचौली खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, बर्फबारी ने लोगों की टेंशन बढ़ दी है। दिल्ली समेत कई जगहों पर शीतलहर का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि दोपहर को हल्ली धूप से ठंड से राहत मिल रही है। आलम यह है कि लोग अपने घरों में रहने के लिए तैयार है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगहों पर एक बार फिर मूसलाधार बारिश की संभावना है। आईएमडी ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि लोग सतर्क रह सके। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उपरोक्त प्रणाली के प्रभाव से निम्नलिखित मौसम की संभावना है। 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। 9 से 11 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी यही स्थिति रहेगी।

10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। देश के शेष भागों में अगले 7 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि संभावित नहीं है।

राजस्थान समेत कई जगहों पर तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट

विभाग के मुताबिक अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़ समेत राजस्थान के कई जिलों में तेज तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा हल्की बारिश होने की भी संभावना है। अगर यूपी की बात करें तो आईएमडी ने अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद समेत कई जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद अगले दो दिनों में लगभग 2°C की क्रमिक गिरावट आएगी और उसके बाद अगले तीन दिनों तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और इसके बाद अगले चार दिनों तक 2-4°C की क्रमिक वृद्धि होगी और उसके बाद अगले दो दिनों तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 8, 2026

Punjab News

फ़रवरी 8, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 8, 2026

हरपाल सिंह चीमा

फ़रवरी 8, 2026

Fog Alert 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026

India Semiconductor Mission 2.0

फ़रवरी 8, 2026