DNP India Hindi

कल का मौसम 27 Feb 2026: जम्मू कश्मीर समेत इन जगहों पर भीषण बर्फबारी का अलर्ट, तो कई इलाकों में सूरज उगलेगा आग; देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 27 Feb 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 27 Feb 2026: देशभर में एक बार मौसम में जबरदस्त देखने को मिलने वाला है। दरअसल दो कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 26-28 फरवरी और 2-3 मार्च, 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। दरअसल पहाड़ों पर विभाग ने भयंकर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं मैदानी इलाकों में सूरज एक बार फिर आग उगलने के तैयार है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं अगर बिहार, यूपी की बात करें तो सुबह के समय तो मौसम में ठंडापन है, लेकिन जैसे-जैसे सूरज उग रहा है, तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 27 Feb 2026 कैसा रहने वाला है?

पहाड़ों पर मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में मौसम की तरफ से तेज बारिश, बर्फबारी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने अलमोड़ा, ओली, बद्रीनाथ, बागेश्वर, भीमताल, चकराता, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ बद्रीनाथ में भी भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं अगर हिमाचल की बात करें तो विभाग ने चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, कसौली, कुल्लु, मंडी, राजगढ़ मेत खई जगहों पर तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के ऊंचले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम – कल का मौसम 27 Feb 2026

बिहार में मौसम धीरे-धीरे खराब होता जा रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ -साथ दिन चढ़ते ही सूरज आग उगलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक आरा, बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, जमुई, कटिहार, मोतिहारी, पटना, राजगीर समेत कई जगहों पर भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। यानि सुबह के वक्त अब बिहार के लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बता दें कि उत्तर प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन का पारा लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जिससे गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी का और प्रकोप देखने को मिल सकता है। फिलहाल मौसम ज्यादातर इलाकों में सूखा और साफ है, बारिश की मुख्य संभावना इस समय कम है।

 

Exit mobile version